बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल चास में बुधवार को पृथ्वी दिवस उत्साह व जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है व इसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव व पेड़ पौधों के महत्व को सरल तरीके से समझाया गया।प्री नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने रंग बिरंगे पोस्टर, स्लोगन व चित्रों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प वृक्षारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ च...