बोकारो, मई 9 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जीजीपीएस चास के प्रांगण में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन नांगिया के नेतृत्व में दो दिवसीय मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनकी माताओं ने भी बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। माताओं के लिए विशेष रूप से रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता माताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा माताओं के सम्मान में प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य, मधुर गीत व भावपूर्ण कविताएं रहीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। विद्यालय की प्राचार्य सुमन नांगिया ने बच्चों को मां के महत्व से अवगत कराते हुए कहा हमें मां का सम्मान केवल मदर्स डे' के दिन ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक दिन करना चाहिए, क्योंकि मां के बिना हमारा कोई दिन...