जीजीपीएस चास में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन
बोकारो, मई 13 -- जीजीपीएस चास में प्री नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय समर कैम्प जॉय जंक्शन 2026 का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य सुमन नागिया व बाचस्पति मिश्रा ने फीता काटकर किया। प्राचार्य ने कहा समर कैम्प का आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। तीन दिवसीय इस शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। वाद्य व गायन संगीत, नृत्य, कला-शिल्प, अबेकस, ब्रेन जिम व कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के साथ-साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस जैसे खेलों का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- सीख, संस्कार और मनोरंजन के साथ संपन्न हुआ डीएवी-6 समर कैंप जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा समर कैम्प वह मंच है जहां बच्चों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.