जीजीपीएस चास के विद्यार्थियों ने 12वीं परीक्षा में लहराया परचम
बोकारो, मई 13 -- जीजीपीएस चास के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में कशिश पोद्दार ने 94.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। आदित्य कुमार ने 94%, सुजल कुमार राठौर ने 92.8%, अभय कुमार ने 91.2%, राशि जायसवाल ने 90.4% व कुंदन कुमार ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि पर जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य सुमन नांगिया ने विद्यार्थियों की सफलता पर कहा यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.