जीजीएसईएसटीसी का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
बोकारो, जुलाई 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीएसईएसटीसी चास का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के पहले चरण में धार्मिक एवं औपचारिक आयोजन हुए। निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने संस्थान की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। प्रो डॉ. एपी बनवाल ने शबदवाणी प्रस्तुत की, जबकि सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश दिया। अध्यक्ष तरसेम सिंह ने संस्थान में रिसर्च एवं डेवलपमेंट को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। दूसरे चरण में साहित्यिक कार्यक्रम काव्य स्पंदन का आयोजन हुआ। इसमें बोकारो की कवयित्री रीना यादव, धनबाद के हास्य कवि बसंत जोशी, रांची के गीतकार नितेश मिश्र और कोलकाता के गजलकार सुशील साहिल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.