मेरठ, अप्रैल 30 -- राजकीय कन्या इंटर कालेज हापुड़ रोड में गुरुवार को अटल इनोवेशन मिशन के तहत अटल कम्युनिटी डे का आयोजन अटल टिंकरिंग लैब में किया गया। मुख्य अतिथि एमडी बीआईटी ग्लोबल स्कूल डा. नितिन सिंह तोमर रहे। प्रधानाचार्या डॉ. गीता सिरोही ने छात्राओं को नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इस्माइल इंटर कालेज शास्त्रीनगर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहउल्लापुर की छात्राओं ने अपने अध्यापकों के साथ प्रतिभाग कर 3डी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, टेलिस्कोप एवं वर्चुअल गुतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। हैड्स-ऑन अनुभव भी किया। कार्यक्रम के संचालन में वर्तिका सिरोही, नेहा पंत, पूजा सिंह, तृप्ति यादव, आयुषी शर्मा, सना बेगू एवं विद्यालय की अध्यापिकाओं का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- दूरदर्शी अकादमिक-औद्योगिक समन्वय के माध्यम स...