पिथौरागढ़, जून 14 -- पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट स्थित आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में बगलेस-डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य हंसा धामी व प्रवक्ता शहजादी गौसिया ने बताया कि यह जून माह का अन्तिम बगलेस-डे घोषित है, लेकिन आगामी दिनों में अवकाश को देखते हुए पहले ही बगलेस-डे बनाया गया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार पेंटिग बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...