फतेहपुर, फरवरी 14 -- बिंदकी। तहसील रोड स्थित पीएमश्री जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ.अल्का गौड़ के निर्देशन में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहु ने दीप प्रज्जवलन करके शुभांरभ किया। जहां पर छात्राओं ने भक्ति और देशभक्ति गीतों में नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने प्रस्तुतियों से तालियां बटोरी। वहीं वर्ष में खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत गतिविधियों में होनहार को सम्मानित किया गया। यहां पर प्रभारी प्रधानाचार्या रीना मल्होत्रा, रुचि शुक्ला समेत स्टॉफ व छात्राएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...