फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को प्रारंभ हो गया। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) फतेहगढ़ में उत्तर पुस्तिकाएं न आने से मूल्यांकन शुरू नहीं हुआ। परीक्षक इंतजार करने के बाद बैरंग लौट गए। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2819 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।जीजीआईसी फतेहगढ़ में हाईस्कूल की 77195 कॉपियां जांचे जाने का आवंटन हुआ था। सुबह से ही विद्यालय में परीक्षक कॉपियां जांचे जाने के लिए पहुंच गए, लेकिन दोपहर बाद तक आवंटित कॉपियां जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंच सकीं। यहां मूल्यांकन कार्य नहीं हो सका। प्रभारी प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि कॉपियां न आने से मूल्यांकन कार्य नहीं हो सका। वहीं राजकीय इंटर कॉल...