जीजीआईसी नगला में छात्राओं ने बाल सुरक्षा व साइबर जागरूकता जानी
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- रुद्रपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जीजीआईसी नगला में छात्राओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बाल सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, रेखा अधिकारी, पुलिस विभाग से भुवन पांडे, भूपाल सिंह एवं महिला कांस्टेबल तनुजा कोरंगा ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर अपराध से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के उपयोग की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि यदि कोई बालक या बालिका असुरक्षित वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.