बिजनौर, जुलाई 18 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला अचपल में वैदिक पद्धति से छात्राओं का स्वागत किया गया। कॉलेज में यज्ञ कर छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। गुरुवार को ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव गजरौला अचपल में बने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश के बाद छात्राओं का शिक्षण कार्य वैदिक रीति के साथ प्रारंभ किया गया। कन्या गुरुकुल नवलपुर की प्राचार्य सविता के निर्देशन में ब्रह्मचारिणियों द्वारा वैदिक पद्धति से मंत्रोंच्चारण के साथ यज्ञ आयोजित किया गया। विद्यालय में आने वाली छात्राओं का प्रधानाचार्य डा. निर्मल शर्मा ने तिलक लगाकर व पुष्प देकर स्वागत किया। शिक्षिका वर्तिका ने छात्राओं को वैदिक यज्ञ का महत्व बताया एंव हीरा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्राओं का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि उक्त विद्य...