लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक डॉ. सरोज कुमार ने सीएसआर मद से स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी चीजें दी हैं। जीजीआईसी के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेडी डॉ. प्रदीप सिंह के निर्देशन में दो दिन पहले हुई वार्ता में डॉ. सरोज कुमार ने सीएसआर मद से स्कूल के विकास के लिए यह पहल की। उन्होंने स्कूल के बच्चों के लिए दो स्मार्ट बोर्ड,1000 विद्यार्थियों की क्षमता का वाटर कूलर, स्टाफ के लिए 50 कुर्सियां, दो बड़ी सेंट्रल टेबल, दो एसी, दो ऑल इन वन डेस्कटॉप और एडवांस्ड पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम दान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...