हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी जीजीआईसी की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस छात्रा का सुराग लगा रही है। रामपुर रोड निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उनकी 20 वर्षीय बेटी जीजीआईसी में इंटर की छात्रा है। बताया कि 9 फरवरी को रोजाना की तरह वह स्कूल को निकली। लेकिन पूछताछ में पता लगा कि न तो वह स्कूल पहुंची न ही घर लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...