जीजीआईसी की छात्रा दिव्या बनी एक दिन की डीआईओएस
पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान फेज -05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शासन की मंशानुरूप बालिकाओं को प्रमुख पदों पर एक दिन आसीन करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत की कक्षा 12 की छात्रा दिव्या को एक दिन का डीआईओएस बनाकर उसके आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया। इस पहल से छात्रा ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त कर अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारा। एक दिन का डीआईओएस बनी दिव्या ने कार्यालय में समस्त पटलों का निरीक्षण किया और समस्याओं को सुना। छात्रा ने बताया कि एक दिन का डीआईओएस बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। यह अनुभव उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनेगा। छात्रा ने इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.