अल्मोड़ा, सितम्बर 9 -- राजा आनंद सिंह बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पढ़ाई ही नहीं, खेल में भी अपना लोहा मनवाया है। छात्राओं ने मेजय ध्यानचंद के जन्मदिन पर हुई हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। स्टेडियम में हुए मुकाबले में जीजीआईसी की छात्राओं ने शारदा पब्लिक स्कूल को तीन गोल से शिकश्त दी। टीम में रिया आर्या, हिमानी आर्या, कोमल आर्या, हर्षिता, अनीता आर्या, अर्चना, शगुन आर्या थीं। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया। वहीं, इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रिया आर्या ने पहला, लता कनवाल ने दूसरा, आकांक्षा टम्टा ने तीसरा और गौरांशी जोशी ने चौथा स्थान पाया। प्रधानाचार्य विजया पंत ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। अब खेल में भी विद्यालय की छात्राएं आगे आ रही हैं। उप प्रधानाचार्य ...