एटा, फरवरी 2 -- सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा करायी जा रही थी। परीक्षा के दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे बावसा निवासी छात्रा अंशिका की हालत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उल्टियां होते ही परेशान हो उठी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने परेशान छात्रा को मेडिकल कालेज इमरजेंसी में ले जाया गया। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। जीजीआईसी प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने बताया कि भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान एक छात्रा के पेट में तेज दर्द उठा। पेट दर्द उठने पर उसको तत्काल मेडिकल कालेज इमरजेंसी भिजवाया गया। साथ उसके परिवारीजनों को भी तत्काल इसकी सूचना दी गई। छात्रा के इमरजेंसी पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही गांव से परिजन पहुंच गये। छात्रा की हालत उपचार के बाद ठीक बतायी गई है।-

हिंदी ह...