अलीगढ़, जून 21 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित अतरौली बस अड्डे पर शुक्रवार देररात जीजा व साले के झगड़े में तीसरे युवक को गोली लग गई। घायल को यहां से नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। हालांकि परिजनों ने लौटकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। क्वार्सी निवासी अजय राज व बरला निवासी सागर आपस में जीजा साले हैं। लंबे समय से दोनों में चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर अतरौली अड्डे पर झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच जीजा अजय ने सागर पर गोली चला दी, जो क्वार्सी निवासी यसार्थ चौधरी की गर्दन में जा लगी। यह भी पढ़ें- जीजा-साले के झगड़े में फायरिंग, युवक को लगी गोली सीओ सर्वम सिंह के अनुसार सभी लोग आपस में परिचित हैं। घायल को नोएडा के निजी अस्पताल रेफर किया ग...