कानपुर, मई 19 -- कानपुर। फर्जीवाड़ा करने वाले जीजा-साले की जमानत अर्जी अपर जिला जज 21 अनुपम सिंह ने खारिज कर दी है। विशेष लोक अभियोजक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्ण जयंती विहार निवासी संदीप कुमार गौतम और बर्रा-आठ निवासी कृष्ण चंद गौतम रिश्ते में जीजा-साले हैं। दोनों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज से बांदा की बीना देवी की जगह हरजिंदर नगर की बीना देवी को खड़ा कर स्वर्णजयंती विहार स्थित एक मकान बेच दिया था। संदीप व कृष्ण चंद की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...