मुरादाबाद, फरवरी 26 -- मुरादाबाद जिले के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। फोन पर प्यार की बातें करने वाली युवती ने कबाड़ का काम करने वाले युवक को बहाने से बुलाया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर उसके कपड़े उतरवा कर वीडियो बना ली। बाद में रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 85 हजार रुपये भी वसूल लिए। और पैसों की डिमांड करते रहे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जीजा-साली समेत 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के मोहल्ला बरबलान निवासी नौशाद कबाड़ का काम करता है। नौशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते साल वह सुलेमान की दुकान पर कबाड़ लोहा बेचने गया था। उसी दौरान सुलेमान ने उसका मोबाइल फोन लेकर एक नंबर पर कॉल कर दी। अगले दिन उसी नंबर से नौशाद के पास कॉल आई और कॉल करने वाली ने अपना परिचय ताजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.