कौशाम्बी, मार्च 1 -- संदीपनघाट के उमरछा गांव के युवक ने अपने बहनोई पर बहन व भांजों को गायब करने का आरोप लगाया है। तहरीर लोकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने संदीपन घाट थाना पुलिस को रविवार को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन सत्यवती प्रजापति की शादी बसेढ़ी उपरहार में वर्ष 2018 में हुई है। शादी के बाद से ही पति से अनबन चल रही थी। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। किसी तरह समझाने-बुझाने पर वह अपने दो बेटों के साथ ससुराल में रह रही थी। सत्येंद्र का आरोप है कि 27 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में बहन व भांजे गायब हो गए। सत्येंद्र का आरोप है कि उसकी बहन व भांजों को बहनोई ने ही गायब किया है। तहरीरािमलने पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.