संवाददाता, मई 9 -- यूपी के बाराबंकी में सुबेहा थाना क्षेत्र में पत्नी को मुंबई साथ न ले जाने के विवाद में युवक से मारपीट की गई। विवाहिता के मायके पक्ष से आए लोगों ने मारपीट करते हुए युवक की नाक दांत से काट ली। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम नीमामऊ मजरे पलिया निवासी अर्जुन कुमार ने न्यायालय में दिए पत्र में बताया कि उसका विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम बनकोटा किरसिया निवासी सुमन से हुआ था। दंपति को दो वर्षीय बच्ची भी है। अर्जुन के अनुसार वह मजदूरी के सिलसिले में मुंबई जाता रहा है। आरोप है कि उसकी पत्नी शहर में साथ रखने का दबाव बना रही थी। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। यह भी पढ़ें- घर में लड़ते हुए घुसे दो सां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.