सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन क्षेत्र के ग्राम अदवारी में सगे जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर साले के घर चढ़कर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अदवारी निवासी सलीम ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि रेउसा के लालसा पुरवा निवासी उसके सगे जीजा आरिफ और उनके साथी तुफैल उसके घर पहुंचे। पैसों के हिसाब को लेकर जीजा आरिफ अचानक आगबबूला हो गया और गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सलीम पर लाठी-डंडों, थप्पड़ के साथ बांके से हमला कर दिया। हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान जुटते ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान हालत में सलीम ने सकरन थाने पहुंचकर घटना बताई। सकरन पुल...