फतेहपुर, जून 1 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के निबावर गांव ससुराल आये एक युवक को साले की पत्नी से मजाक करना भारी पड़ गया। मजाक-मजाक में बात बिगड़ गई। साले के बेटे ने युवक पर हमला कर सिर फोड़ दिया। महिला ने भी युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। ललौली थाना के कोर्राकनक गांव निवासी आशाराम की ससुराल निबावर गांव में हैं। आशाराम परिवार सहित बिंदकी नगर के पैगंबरपुर में किराये के कमरे में रहता है। रविवार शाम ससुराल पहुंचा था। ससुरा पहुंच पड़ोस के एक घर पहुंच गया। रिश्ते में साले लगने वाले युवक की पत्नी से मजाक करने लगा। मजाक भद्रा और अश्लील होने पर महिला के बेटे ने विरोध जताया। जिस पर युवक भी भड़क गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में महिला के बेटे ने मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान युवक का सिर फट ग...