रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर। प्रीत विहार क्षेत्र में एक युवक पर तलवार से कार में तोड़फोड़ करने आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर तलवार और असलहा लेकर उसके घर पहुंचा था। गेट बंद कर उसने अपनी जान बचाई, जबकि आरोपी ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। प्रीत विहार निवासी मो. रिहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी निवासी युवक से उसका कोई विवाद या झगड़ा नहीं है। इसके बावजूद सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह तलवार और असलहा लेकर उसके घर पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने तलवार से उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- युवक को पीटने, पिस्टल सटाकर धमकी का आरोप हालांकि उसने तत्काल घर का गेट बंद कर अपनी जान बचा ली, जिससे आरोपी घर के भीतर प्रवेश नहीं कर सका। आरोप है कि इसके बाद हमलावर ने गुस्से में उसकी कार क...