निज संवाददाता, फरवरी 27 -- बिहार में पेंशन के पैसों के लिए साले ने अपने ही जीजा का कत्ल कर डाला है। जमुई जिले के मोगल चपरी गांव में बुधवार की रात सेवानिवृत्ति लाभ के पैसे नहीं देने से नाराज साले ने अपने बहनोई की तवे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। मृतक मोगल चपरी गांव के 63 वर्षीय कालीचरण भुइयां थे जो कोयला खदान से तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक के भतीजे छोटु मांझी के अनुसार कालीचरण को विभाग से सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में एकमुश्त और बड़ी राशि मिली थी। उसपर उसके साले आरोपी तोता मांझी की नजर थी। बुधवार को पैसे मांगने पर मिली इंकार से नाराज होकर तोता ने कालीचरण की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि हत्या का कारण आरोपी साला तोता भुइयां द्वारा मृतक बहनोई से सेवानिवृत्ति लाभ का पैसा मंगा जाना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.