नोएडा, अगस्त 13 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक किशोरी के साथ उसके जीजा ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया और उसकी मां की गैर मौजूदगी में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों को घटना की भनक लगने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ आत्महत्या करने की धमकी देकर दबाव बनाने का प्रयास किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि महिला ने 11 अगस्त को अपनी नाबालिग बेटी के साथ उसके दामाद द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी ने कई बार उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एसीपी के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के द...