उरई, मई 16 -- माधौगढ़। संवाददाता जीजा के भाई के साथ ननिहाल जा रहे युवक की बाइक रजपुरा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।कोतवाली क्षेत्र के हरौली निवासी राहुल सिंह चौहान 27 वर्ष , जसबंतनगर थाना क्षेत्र के बाऊद निवासी जीजा के छोटे भाई धरमवीर सिंह वैश्य 26 वर्ष के साथ शनिवार दोपहर रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा निवासी छोटे सिंह नाना के यहा जा रहे थे। बाइक जैसे ही रजपुरा के पास पहुंची थी कि बाइक अनियंत्रित होते हुई पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने राहुल सिंह को मृत घोषित कर दिया।दूसरे घाय...