मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। पैसे के लेनदेन के विवाद में जीजा के घर आकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान ने बताया कि सुजडू के कुंगर पट्टी निवासी अफजाल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके साले सादिक निवासी खेडा पट्टी सुजडू पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी ने तीन पूर्व उसके घर आकर गाली गलौच करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.