हमीरपुर, मई 15 -- हमीरपुर। जीजा की गोली मारकर हत्या करने वाले चचेरे साले और उसके साथी को पुलिस ने आलाकत्ल के साथ शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों ने हत्या के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने की भी नाकामी कोशिश की थी। मृतक के पिता ने दो नामजद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। बिवांर थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन सिंह उर्फ शैलेंद्र का बुधवार की देर रात छानी गांव में स्टेट हाईवे में खून से लथपथ शव मिला था। पहले किसी वाहन की टक्कर से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। यह भी पढ़ें- जीजा का हत्यारोपी साला साथी संग गिरफ्तार लेकिन बाद में सचिन के बाएं सीने में गन शॉट की पुष्टि हुई थी। सचिन मौदहा के मराठीपुरा मोहल्ले में परिवार के साथ रहता था। बुधवार ...