जीओ टैगिंग से होगी शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी
गाजीपुर, अगस्त 20 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नई प्रणाली लागू की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा के निर्देश पर गुरुवार से सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय परिसर की जीओ टैगिंग वाली तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर विद्यालय के ग्रुप में भेजना अनिवार्य किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को विद्यालय की वास्तविक लोकेशन के साथ परिसर की स्वच्छता, शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक वातावरण की जानकारी मिल सकेगी। विभाग का मानना है कि इससे विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। क्षेत्र में कुल 104 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.