मेरठ, जून 18 -- पश्चिमी यूपी सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल सुमित राणा ने गुरुवार को मेरठ छावनी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छावनी परिषद की स्वच्छता व्यवस्था, नाला सफाई और नागरिक सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।मेजर जनरल सुमित राणा ने छावनी के प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों का दौरा किया, जिनमें मॉल रोड, दिल्ली रोड, बेगमपुल, जीरो माइल, लालकुर्ती, राजबन, स्टेशन रोड और अबू नाला क्षेत्र प्रमुख रहे। उन्होंने विशेष रूप से अबू नाला की सफाई और डिस्टिलरी क्षेत्र के पास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीओसी ने स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नालों की नियमित सफाई पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- कान्हा उपवन गोशाला में उजागर हुईं कमियां, तत्काल सुधार के निर्देश उन्होंने कहा कि...