हापुड़, फरवरी 12 -- चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जीएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में टीबी एवं कैंसर रोगों की रोकथाम और जागरूकता के उद्देश्य से विशेष निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान विकिरण कैंसर विशेषज्ञ डॉ. ललिता सिंघल ने बताया कि वर्तमान समय में मुंह, गला, स्तन और बच्चेदानी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने मरीजों से संवाद करते हुए उनके लक्षणों के आधार पर विस्तृत जांच की। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शरीर में किसी भी प्रकार की असामान्य गांठ, अचानक वजन कम होना, अनियमित रक्तस्राव या लंबे समय तक खांसी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न ...