हापुड़, मई 27 -- जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक जटिल ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। अस्पताल में भर्ती मरीज बुद्ध प्रकाश त्यागी के हृदय में दो वाल्व प्रत्यारोपित किए गए। जानकारी के अनुसार 21 मई को किए गए इस कठिन ऑपरेशन के बाद मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया, जहां उनकी हालत लगातार बेहतर होती गई। स्वस्थ होने पर 27 मई को मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह जटिल सर्जरी कार्डियक सर्जन डॉ. प्रीतम पाल सांगवान और उनकी टीम द्वारा की गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों के प्रयास से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। यह भी पढ़ें- विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस :मेडिकल कॉलेज की आईसीयू चौबीस घंटे अलर्ट उप निदेशक मनोज सिसोदिया...