जीएस मेडिकल कॉलेज में ओएई और बेरा जांच की सुविधा शुरू
हापुड़, सितम्बर 30 -- जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नाक, कान, गला विभाग में सुनने की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए ओएई और बेरा जांच की सुविधा शुरू की गई है। इन अत्याधुनिक जांचों की सुविधा नवजात शिशुओं से लेकर वयस्कों तक के मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि इन जांचों से सुनने की क्षमता में कमी और जन्मजात बहरेपन जैसी समस्याओं का शुरुआती स्तर पर पता लगाने में मदद मिलेगी। समय पर समस्या की पहचान होने से मरीज का उचित उपचार किया जा सकेगा।किफायती दरों पर मिलेगी जांच की सुविधा डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में दोनों जांचें किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक मरीज इसका लाभ उठा सकें। जांच की जिम्मेदारी अनुभवी ऑडियोलॉजिस्ट रंजीत गोस्वामी संभाल रहे हैं। कान से कम सुनाई देने, जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.