बरेली, मार्च 29 -- गुलड़िया।शनिवार जीएस पब्लिक स्कूल गौरी शंकर गुलड़िया में रिजल्ट वितरण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया।जीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को रिजल्ट वितरण समारोह किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बच्चों को पुरस्कार दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रगति की पहली सीढ़ी है। उन्होंने टॉप थ्री बच्चों कनक, प्राची, सोनम को पुरस्कृत किया। मैनेजर डॉ. मानसिंह, सलाहकार इंजीनियर नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रिंसिपल अनुराग सिंह, प्रधान अजयपाल सिंह यादव, श्रीपाल लोधी, पुष्पेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.