कोडरमा, अगस्त 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिले के डोमचांच स्थित जीएस पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 'नशामुक्त भारत अभियान' का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक नीतेश कुमार ने कहा कि "नशामुक्त भारत का लें संकल्प, यही है उज्ज्वल भविष्य का विकल्प। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी की बहनों ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, निदेशक नीतेश कुमार, को-डायरेक्टर नीरज कुमार एवं प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया...