जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को दान में दी देह
कानपुर, सितम्बर 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मंगला विहार प्रथम, न्यू पीएसी लाइन निवासी 71 वर्षीय व्यवसायी सुरेश चंद्र सैनी ने वर्ष 2018 में देहदान का संकल्प लिया था। गुरुवार तड़के बीमारी के बाद निधन हुआ तो परिजनों ने उनका संकल्प पूरा करते हुए पार्थिव देह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को समर्पित कर दी। निधन की सूचना पुत्र रोहित सैनी ने युग दधीचि देहदान महायज्ञ के अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को दी। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेज के वाहन से उनकी पार्थिव देह एनाटॉमी विभाग पहुंचाई। इस दौरान पत्नी मिथिलेश सैनी, पुत्र चंदन सैनी समेत आदि रहे। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि युग दधीचि देहदान महायज्ञ की ओर से अब तक 326 देह मेडिकल शिक्षा के लिए दिए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.