जीएसवीएम में 2000 बेड क्षमता वाले तीन अस्पताल मांगे
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गुरुवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। एक पत्र देकर मांग की है कि कानपुर को सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल हब बनाने बनाने के साथ ही जीएसवीएम में 2000 बेड के तीन अत्याधुनिक अस्पताल ब्लॉक विकसित किए जाएं ताकि शहरियों को जटिल बीमारियों के इलाज की खातिर दिल्ली, लखनऊ न दौड़ना पड़े। मैथानी ने वित्त मंत्री से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में वार्ड संख्या 1 से 18 तक लगभग 27,500 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थित वर्ष 1942 में निर्मित पुराने एवं जर्जर एकमंजिला भवनों के स्थान पर 2,000 बेड की संयुक्त क्षमता वाले तीन अत्याधुनिक बहुमंजिला अस्पताल ब्लॉक को बनाए जाने की मांग की। कहा कि विधानसभा में पास हुए अनुपूरक बजट में भी इस काम को शामिल किया जाए। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.