कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी विभाग की ओर से अगले समाल मार्च में राज्य स्तरीय फिजियोलॉजी सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के मार्गदर्शन व विभाग की नोडल इंचार्ज प्रो. डॉ. डॉली रस्तोगी और संकाय सदस्यों के प्रयासों से आयोजित हो रहा है। सम्मेलन को उत्तर प्रदेश राज्य चिकित्सा परिषद (यूपीएसएमसी) से 9 क्रेडिट आवर्स प्राप्त हुए हैं, जो इसकी शैक्षणिक महत्ता को दर्शाते हैं। प्रमुख आकर्षण के रूप में स्नातक छात्रों के लिए एक मिनट की नवाचारी 'फ्लैश टॉक' प्रतियोगिता, चार विशेष वर्कशॉप और एथिकल क्लीयरेंस प्राप्त लाइव रिसर्च प्रोजेक्ट शामिल हैं। आयोजन में एम्स, बीएचयू, केजीएमयू आरएमएल सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ वक्ता भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.