कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ न्यायालय ने जमानत वारंट जारी किया है। डॉ. परवेज खान ने छह साल पहले क्रिमिनल डिफेमेशन (आपराधिक मानहानि) सूट दाखिल किया था। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए दो मई की तारीख तय की है। जीएसवीएम कॉलेज में तैनात आई स्पेशलिस्ट डॉ. परवेज खान ने अगस्त 2020 में क्रिमिनल डिफेमेशन सूट दाखिल किया था। बतौर आरोप डॉ. आरती लाल चंदानी उस समय कॉलेज में प्राचार्य के पद पर तैनात थीं। उसी दौरान कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी निकली। आरोप है कि प्राचार्य ने अन्य सभी आवेदकों को फेल करके एक सीनियर रेजीडेंट को नियुक्त करने की बात कही। डॉ. परवेज का आरोप है कि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई। आरोप लगाया गया कि वह ...