पलामू, दिसम्बर 27 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात में एनएच-139 के सुलतानी गांव के समीप जांच करते हुए सड़क निर्माण में उपयोग होने वाला ग्रैन्युलर सब बेस (जीएसबी) लदा दो हाईवा ट्रक को जब्त किया है। पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि बिना चालान के जीएसबी को लोड कर दो हाईवा ट्रक गंतव्य की ओर जा रहे थे। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित रिपोर्ट जिला खनन विभाग को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से माल ढुलाई आदि के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...