गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- गोरखपुर। गोरखपुर सिंधी प्रीमियम लीग में रविवार को सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। पहले सेमीफाइनल में महावास्तु और चाप स्टिक के बीच खेला गया। महावास्तु ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाप स्टिक की टीम ने 8.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल सान्हवी ज्वैल्स और राधे-राधे टीम के बीच में खेला जा रहा है। राधे-राधे टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सान्हवी ज्वैल्स ने बैटिंग करते हुए 5.4 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...