मुजफ्फर नगर, जनवरी 15 -- उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर शोभित श्रीवास्तव को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 17 जनवरी को और 28 जनवरी को व्यापारियों से आईटीआई सभागार में संवाद के जरिए समस्याओं और सुझाव पर चर्चा की जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संवाद कार्यक्रम में पंजीयन, रिटर्न फाईलिंग, से संबधित विधिक व्यवस्था के साथ-साथ पोर्टल की व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण, जीएसटी 2.0 सुधार, पंजीयन के लाभ, समाधान योजना, टीडीएस/टीसीएस से संबंधित रिर्टन की व्यवस्था एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर सारगर्भित उद्बोधन, तथा करदाताओं और उद्यमियों के साथ संवाद, सस्याओं व सुझावों पर चर्चा की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...