नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जीएसटी सुधारों का स्वागत किया और कहा कि यह केवल आम लोगों के लिए राहत नहीं है, बल्कि देश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिवाली का तोहफा है। सीएम योगी ने लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जीएसटी परिषद ने कर छूट और सुधारों की घोषणा की है, जो 22 सितंबर से लागू होंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का लोगों को दिवाली का तोहफा है। आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने से पहले सभी ईमानदार करदाताओं को प्रतिकूल हालात का सामना करना पड़ता था, क्योंकि कर की दरें और उपकर बहुत अधिक थे और कराधान की कोई एकीकृत प्रणाली नहीं थी। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने इन करों को एक राष्ट्र, एक कर के सिद्धांत के तहत एकीकृत किया। इससे जीएसटी पंजीकरण में उल्लेखनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.