लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शादी का सीजन आते ही बाजारों में रौनक तो बढ़ी है, लेकिन इस बार खुशियों के साथ खर्च का बोझ भी काफी बढ़ गया है। युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर सप्लाई प्रभावित हुई है, वहीं जीएसटी दरों में बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से शादी से जुड़ी लगभग हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर दूल्हा-दुल्हन के परिधानों से लेकर तिलक में चढ़ाए जाने वाले बर्तनों तक देखने को मिल रहा है। दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन के लहंगे की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में आने वाले ज्यादातर लहंगे, सूट और साड़ियां गुजरात और दिल्ली से मंगाए जाते हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से इनके दाम भी ऊपर चले गए हैं। कपड़ों पर लगने वाले जीएसटी ने भी लागत बढ़ाई है। सिल्क पर 28 प्रतिशत और वेलवेट पर 14 प्रतिश...