नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली। जीएसटी से जुड़े विवादों के तेजी से निपटारे की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल की चेन्नई बेंच ने अपनी पहली सुनवाई के साथ औपचारिक रूप से कामकाज शुरू कर दिया। इससे करदाताओं, कारोबारियों और उद्योग जगत को अपीलों के निपटारे के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध होगा। पहली सुनवाई का उद्घाटन जीएसटीएटी की प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के प्रेसिडेंट जस्टिस डॉ.संजय कुमार मिश्रा ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल जीएसटी व्यवस्था के तहत उत्पन्न विवादों के समाधान के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा。

कार्यक्रम में प्रमुख सदस्य कार्यक्रम में जीएसटीएटी प्रिंसिपल बेंच के ज्यूडिशियल मेंबर जस्टिस मयंक कुमार जैन भी शामि...