हापुड़, मई 29 -- उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) मेरठ सेक्टर की टीम ने शुक्रवार को जीएसटी विभाग में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड -4 के स्टेनो को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम की इस कार्रवाई से जीएसटी कार्यालय में तैनात अफसर और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- हापुड़ : जीएसटी विभाग का बाबू 24 हजार रुपये की रिश्वत लेता गिरफ्तार शिकायत का विवरण विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ कोतवाली ले आई और मामले में पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कर कराया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादरी निवासी चमन सिंह ने विजीलेंस टीम से शिकायत करते हुए बताया था कि मोदीनगर रोड पर उसकी सावित्री बीज भंडार के नाम से दुकान है। जिसका उन्होंने जीएसटी नंबर लिया हुआ है। सहायक आयुक्त राज्य क...