एटा, जुलाई 13 -- जलेसर। जीएसटी विभाग के घुंघरू-घंटी व्यापारियों के जबरदस्त उत्पीड़न के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। घुंघरू-घटी बनाने वाले कारखाने भी काम बंद रहा। घुंघरू घंटी प्रमुख व्यापारी पूर्व अध्यक्ष घुंघरू मंडल कृष्ण गोपाल गुप्ता, आदित्य मित्तल ने बताया कि बीते एक वर्ष के दौरान जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने घुंघरू व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। निरंतर जारी है। इसके विरोध में घुंघरू घंटी उद्योग को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। सोमवार को इस संबंध में एक ज्ञापन भारत के प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम जलेसर को सौंपा जाएगा। एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान होता है। तब आंदोलन को खत्म किया जाएगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता। तब आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। जलेसर नगरी में चलने वाले घुंघरू-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.