बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- जीएसटी की एसआईबी टीम ने शिकारपुर के खुर्जा रोड स्थित सरिया सिल्ली बनाने वाली फैक्ट्री की 21 दिनों से लगी सील खोलकर गहन जांच-पड़ताल की। हाईकोर्ट के आदेश पर फैक्ट्री निदेशक के दस्तावेज लेकर समक्ष पेश होने के बाद जब अधिकारियों ने रिकॉर्ड खंगाले तो काफी गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ। एसआईबी के उपायुक्त जयंत सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में स्क्रैप का उपयोग कर सरिया निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सिल्ली बनाई जाती है। टैक्स चोरी की शिकायत मिलने पर टीम 14 अगस्त की देर शाम फैक्ट्री पहुंची थी। देर रात तक चले निरीक्षण के दौरान कर्मचारी मौके पर मौजूद माल का हिसाब-किताब और दस्तावेज नहीं दिखा सके। निदेशक को बुलाने पर भी जब वे नहीं पहुंचे, तो जांच प्रभावित होने के कारण फैक्ट्री के मुख्य परिसर को सील कर दिया गया था। विभागीय सीलिंग की इस...