नवादा, अप्रैल 13 -- नवादा में जीएसटी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। टैक्स चोरी के आरोप में छापेमारी कर 20 ट्रकों को जब्त कर लिया। नवादा जीएसटी व केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीआईबी) पटना की संयुक्त टीम द्वारा अंतरराज्यीय सीमा पर रजौली में स्थित चितरकोली चेकपोस्ट पर कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई 16 घंटे तक चली। जब्त ट्रकों मेंअधिकांश कोयला लदे ट्रक शामिल हैं। वहीं इनमें से कुछ पर लोहे का स्क्रैप लदा हुआ बताया जाता है। ये सभी ट्रक झारखंड की ओर से आ रहे थे और बिहार में विभिन्न जगहों पर जा रहे थे। इनके पास परिवहन के लिए जीएसटी से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज नहीं पाये गये। इनमें से अधिकांश ट्रकों द्वारा जीएसटी में गैर निबंधित व डिफॉल्टर टैक्स पेयर के नाम पर कोयला व लोहा का परिवहन किया जा रहा था। जिससे टैक्स चोरी की प्रथम दृष्टया संभावना पायी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.